मेले, त्यौहार व उत्सव हमे हमारी संस्कृति से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल – भारत केसरी टीवी

मेले, त्यौहार व उत्सव हमे हमारी संस्कृति से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों के आयोजन जहां लोगों को एक साथ लाते हैं वहीं युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति से रू-ब-रू भी करवाते हैं। डॉ. शांडिल आज सैरी (पाजो) में बैखासी पर्व के अवसर पर आयोजित मेले में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

Advertisement


डॉ. शांडिल ने कहा कि बैसाखी का पर्व फसलों के पकने का संकेत देता है। इस दिन से नई रबी फसल की कटाई शुरू होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए बैसाखी का आगमन महत्वपूर्ण व खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले, त्यौहार व उत्सव हमे हमारी संस्कृति से जोड़े रखने में अहम योगदान है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना, राजीव गांधी स्टार्ट-अप इत्यादि योजनाएं लोगों के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही है।

Advertisement

डॉ. शांडिल ने सैरी (पाजो) में आंगनवाड़ी के निर्माण के आरम्भिक कार्य के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके है जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने वार्ड नम्बर 11 में नए पेयजल टैंक निर्माण के प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सैरी (पाजो) के खेल मैदान के विस्तारीकरण करने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 05 लाख रुपए देने की घोषणा की।

Advertisement


उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 5100 रुपए देने की घोषणा की।
नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा ने इस अवसर पर भी अपनी विचार रखे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरी (पाजो) के बच्चों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा कुश्तियों का आयोजन भी करवाया गया।

जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, नगर निगर सोलन के पार्षद राजीव कौड़ा, अभय शर्मा, मनीष, विजय ठाकुर, रजत थापा, पुनीत नारंग, बैसाखी मेला समिति के प्रधान अमर सिंह ठाकुर, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, अमित ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, कृष्ण ग्रोवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000