मॉल रोड सोलन पर सड़क में बड़ा गड्ढा, जलभराव से राहगीर और दुकानदार परेशान स्थानीय व्यापारी बोले – पानी की लीकेज है, नगर परिषद जल्द सुध ले – भारत केसरी टीवी

मॉल रोड सोलन पर सड़क में बड़ा गड्ढा, जलभराव से राहगीर और दुकानदार परेशान स्थानीय व्यापारी बोले – पानी की लीकेज है, नगर परिषद जल्द सुध ले

सोलन। मदन शर्मा 8 अप्रैल:

Advertisement

सोलन के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र मॉल रोड पर दीपक आर्चीज़ गैलरी और फ्लोरिस्ट के सामने सड़क के बीचों-बीच बना बड़ा गड्ढा इन दिनों स्थानीय जनता और व्यापारियों के लिए सिरदर्द बन चुका है। इस गड्ढे में रोजाना पानी भरने से न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि दुकानदारों को भी अपने व्यापार में बाधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वाहन इस जलभराव से होकर गुजरते हैं, तो टायरों से उछलता गंदा पानी पैदल चलने वालों और आसपास की दुकानों पर जा गिरता है। इससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

व्यापारी वर्ग के अनुसार, यह स्थिति जलापूर्ति पाइपलाइन में लीकेज के कारण उत्पन्न हुई है। “यह पानी की लीकेज है, जिसे केवल नगर परिषद (MC) ही ठीक कर सकती है,” दीपक आर्चीज़ गैलरी एंड फ्लोरिस्ट के प्रतिनिधि ने बताया। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वह शीघ्र संज्ञान ले और मरम्मत कार्य करवाकर आमजन को राहत दे।

Advertisement

स्थानीय नागरिकों ने मीडिया और जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर केंद्रित करें, ताकि जल्द समाधान हो सके।

Advertisement

– संवाददाता, भारत केसरी टीवी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000