*हिमाचल के चम्बा में कलियुगी पत्नी ने कर दी पति की हत्या, डंडे से वार कर ली जान; रात को हुआ था विवाद* – भारत केसरी टीवी

*हिमाचल के चम्बा में कलियुगी पत्नी ने कर दी पति की हत्या, डंडे से वार कर ली जान; रात को हुआ था विवाद*

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक कलियुगी पत्नी ने अपने पति की डंडे से वार कर हत्या कर दी। पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिला मुख्यालय के साथ लगते मुगला मोहल्ला में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी है कि पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मौत वीरवार सुबह हुई। पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। बुधवार की रात को भी झगड़ा हुआ। वीरवार सुबह पत्नी और बेटा अपने काम पर चला गया। केवल (48) पुत्र अमर लाल ने इस दौरान पड़ोसियों से पानी मांगा। दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि मुगल मोहल्ला में केवल अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसके शरीर के कई भागों पर चोट के निशान दिख रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पड़ोसियों से पूछताछ की तो यह पता चला कि बुधवार रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर खूब झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पड़ोसियों के बयान के आधार पर पत्नी गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एसपी चंबा का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000