अब शिमला में सुधीर शर्मा से पूछताछ, आय से अधिक संपत्ति मामले में सवाल-जवाब, भाजपा विधायक भी पहुंचे – भारत केसरी टीवी

अब शिमला में सुधीर शर्मा से पूछताछ, आय से अधिक संपत्ति मामले में सवाल-जवाब, भाजपा विधायक भी पहुंचे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा शुक्रवार को कथित आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में आगे की पूछताछ के लिए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के शिमला स्थित मुख्यालय पहुंचे। यह कार्रवाई पुलिस थाना विजिलेंस धर्मशाला में दर्ज एफआईआर संख्या 0006 / 2026 की जांच के तहत की गई। सुधीर शर्मा अपने साथ कई भाजपा विधायकों को लेकर विजिलेंस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यालय के बाहर मीडिया से भी बातचीत की। सुधीर शर्मा के साथ भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती, आशीष शर्मा, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, विपिन परमार, इंद्र दत्त लखनपाल, डॉ. जनक राज और राकेश जम्वाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे। विजिलेंस के अनुसार शुक्रवार को हुई पूछताछ में सुधीर शर्मा से जांच के दायरे में आने वाली अवधि के दौरान उनकी आय, संपत्तियों, निवेश, जमीन से जुड़े लेन-देन और खर्चों को लेकर दोबारा सवाल किए गए। जांच टीम ने सुधीर शर्मा के रक्कड़ स्थित आवास के निर्माण और उसकी साज-सज्जा से जुड़े खर्च का भी पूरा ब्योरा मांगा।

विजिलेंस ने उनसे मकान के निर्माण में काम करने वाले ठेकेदारों और सप्लायरों की पहचान, उनके द्वारा किए गए काम की प्रकृति, काम की कुल लागत, बिल और इनवॉयस, भुगतान की राशि, भुगतान की तारीख और भुगतान के माध्यम सहित संबंधित बैंकिंग एवं वित्तीय लेन-देन का विवरण उपलब्ध करवाने को कहा। विजिलेंस ने अब सुधीर शर्मा से अपेक्षित दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध करवाने को कहा है। इन दस्तावेजों के आधार पर उनके द्वारा पूछताछ में दिए गए स्पष्टीकरणों का बैंकिंग रिकॉर्ड, आयकर एवं कर संबंधी दस्तावेजों, संपत्ति के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय अभिलेखों से मिलान किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000