पेखूबेला सोलर प्रोजेक्ट के कर्मियों से पूछताछ – भारत केसरी टीवी

पेखूबेला सोलर प्रोजेक्ट के कर्मियों से पूछताछ

B.R.Sarena 24/03/25

Advertisement

एसआईटी की जांच में खुलेंगी विमल नेगी की मौत मामले से जुड़ी परतें
हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में शिमला पुलिस की एसआईटी ने रविवार को एचपीपीसीएल कार्यालय में कर्मचारियों से पूछताछ की। पेखूबेला सोलर प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। एसआईटी ने बीते शनिवार को देर रात करीब एक बजे तक जांच की, तो वहीं रविवार को भी देर शाम तक कार्यालय में पूछताछ जारी रही। पुलिस की एसआईटी विमल नेगी की मौत से जुड़े मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शिमला पुलिस ने मामले की जांच के लिए पावर कारपोरेशन कार्यालय का रिकार्ड के अलावा कई इलेक्ट्रिक उपकरण कब्जे में लिए हैं। चीफ इंजीनियर विमल नेगी के सुसाइड केस में शिमला पुलिस ने छह पुलिस अधिकारियों की एसआईटी बनाई है। एसपी संजीव गांधी के नेतृत्व में एएसपी नवदीप सिंहए डीएसपी शक्ति सिंह सहित छह पुलिस अधिकारियों और साइबर एक्सपर्ट हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के सुसाइड केस की जांच कर रहे हैं।
गौर हो कि विमल नेगी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के उच्च अधिकारियों की ओर से उनका उत्पीडऩ किया जा रहा था, जिसके कारण वह तनाव में थे। रात को देररात तक काम करवाया जाता था। परिवारजनों ने यह आरोप भी लगाया था कि अधिकारियों के दवाब में आकर उन्हे यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा। इस मामले में न्यू शिमला थाने में परिवारजनों की शिकायत पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इसी मामले में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को भी इस मामले की प्रशासनिक जांच सौंपी गई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000