ढाबे से मोबाइल चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

ढाबे से मोबाइल चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जाबली निवासी श्री अशोक कुमार ने दिनांक 19-03-2025 को पुलिस थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह जाबली में “शेन्टी” नाम से ढाबा चलाते हैं और इसके पीछे बने कमरे में सोते हैं। दिनांक 16-03-2025 को रात करीब 11 बजे वह ढाबा बंद करके अपने कमरे में सोने चले गए थे। अगले दिन, 17-03-2025 की सुबह जब वह ढाबे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गल्ले से छेड़छाड़ की गई थी और उसमें रखा VIVO कंपनी का एक मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹15,000 थी, गायब था।

Advertisement

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद, पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी प्रेम कुमार गुरंग (34 वर्ष), पुत्र कुल बहादुर गुरंग, निवासी जाबली, तहसील कसौली, जिला सोलन को दिनांक 19-03-2025 को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने चोरी किया हुआ मोबाइल फोन नितिन (26 वर्ष), पुत्र श्री तारादत, निवासी जाबली, तहसील कसौली, जिला सोलन को बेच दिया था।

Advertisement

इसके आधार पर, पुलिस ने आरोपी नितिन को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर पाबंद किया और उसके कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी प्रेम कुमार गुरंग को आज, दिनांक 20-03-2025 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000