*नशे के साथ उड़ता हुआ हिमाचल ऐसा मत कर बेटा चिट्टे में डूब चुका था युवक, मां ने नशे संग पुलिस के हवाले किया* – भारत केसरी टीवी

*नशे के साथ उड़ता हुआ हिमाचल ऐसा मत कर बेटा चिट्टे में डूब चुका था युवक, मां ने नशे संग पुलिस के हवाले किया*

मंडी भारत केसरी टीवी

Advertisement

चिट्टा, एक ऐसा नशा, जिसने युवा पीढ़ी को अंदर से खत्म कर दिया है। इस नशे से न जाने कितने घरों के चिराग बुझ चुके हैं और कितने तड़प रहे हैं। Chitta का खात्मा आसानी से हो सकता है। अगर अभिभावक खुद ही स्टंड लें, तो हिमाचल की युवा पीढ़ी खत्म होने से बच जाएगी। हिमाचल को मंडी की उस मां से सीख लेने की जरूरत है, जिसने अपने जिगर के टुकड़े को Chitta की लत में डूबता देख पुलिस के हवाले कर दिया। इस विधवा मां को सलाम है। जानकारी के अनुसार मंडी जिला की बल्ह घाटी के कठयांऊ गांव में 32 साल का नौजवान चिट्टे की लत में इस कद्र डूब चुका था कि निकलना मुश्किल हो गया था। मां भी अपने बेटे की हालत देख परेशान थी।
वह अकसर उसे नशा न करने के लिए कहती, लेकिन नशेड़ी बेटा एक नहीं सुनता था। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय डुमेश्वर दत्त पिछले दो महीने से चिट्टे का नशा कर रह था। मां ने उसे बहुत समझाया कि ऐस मत कर बेटा, लेकिन वह कहां मानने वाला था। Chitta लेने के बाद युवक घर पर ही बेहोश हो जाता था। पानी सिर के ऊपर निकल गया था। फिर क्या था, परेशान मां ने पुलिस को इसकी सूचना दी और कहा कि उनके बेटे ने घर पर चिट्टा रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस युवक के घर पहुंची, जहां उसके कब्जे से 5.8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
मां-बाप करें पहल, तो नशा खत्म
पीडि़त मां यशोधा देवी कहना है कि जब तक परिवार से कोई सदस्य सहमति न दे, तब तक उनके बेटे को छोड़ा न जाए, क्योंकि Chitta पकड़े जाने के बाद युवा जेल से छूट जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए कि चिट्टा बेचने या खरीदने वाले जेल से बाहर न निकल पाए

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000