राजधानी शिमला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हडक़ंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट – भारत केसरी टीवी

राजधानी शिमला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हडक़ंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

बम की धमकी से पेरेंट्स-स्टूडेंट्स में हडक़ंप, बच्चों को लेने पहुंचे

Advertisement

स्कूलों को धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, खाली कराए स्कूल

Advertisement

प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को शहर के कई स्कूलों सहित नगर निगम कार्यालय और जाखू रोपवे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हडक़ंप मच गया, ईमेल के जरिए धमकी के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन अभिभावकों को मैसेज भेजा और बच्चों को तुरंत घर ले जाने को कहा। इस मैसेज को देखकर अभिभावकों में हडक़ंप मच गया। परिजन आनन-फानन में स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को वापस ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एसएसपी शिमला गौरव ने बताया कि जनरल थ्रेट आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह धमकी शहर के नगर निगम कार्यालय, रोपवे जाखू और चैल्सी, दयानंद, सेंट थॉमस, डीएवी सहित कई स्कूलों को मिली है। धमकी की खबर फैलने के बाद दूसरे स्कूलों के परिजन भी घबरा गए और अपने बच्चों के लिए उनकी चिंताएं बढ़ गई। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनके परिसर में पुलिस ने संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी को अभियान चलाया, लेकिन बम जैसी कोई भी चीज नहीं मिली। अब शिमला पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर यह धमकी किसने दी। गौर हो कि इससे पहले भी प्रदेश में इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल के महीनों में हिमाचल हाईकोर्ट, राज्य सचिवालय, कई जिलों के डीसी कार्यालयों और जिला कोर्ट को भी कई बार बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000