शिमला न्यूज : प्रतिभा सिंह ने विरोध प्रदर्शन में व्यस्त भाजपा नेताओं को लिया आड़े हाथ – भारत केसरी टीवी

शिमला न्यूज : प्रतिभा सिंह ने विरोध प्रदर्शन में व्यस्त भाजपा नेताओं को लिया आड़े हाथ

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा के नेता जनमत का अपमान कर रहे हैं। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर सरकार के लिए चुना है।

Advertisement

ऐसे में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी विरोध प्रदर्शन प्रदेश के लोगों के जनमत का अपमान है। प्रेस बयान में प्रतिभा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने दो साल के कार्यकाल में पांच गारंटियों को पूरा किया है। शेष गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। बुधवार को बिलासपुर में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने दो साल का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखेगी। इसके अलावा आगामी कार्यों की रूपरेखा को भी प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश का विकास रास नहीं आ रहा है, इसलिए वह कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है।

Advertisement

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा की आक्रोश रैलियां पूरी तरह फ्लॉप सिद्ध हो रही हैं। इन्हें कोई जन समर्थन नहीं है। भाजपा को अपने राजनैतिक हित के लिए प्रदेश के विकास में बाधा बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। केंद्र से कोई विशेष सहयोग न मिलने के बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के विकास को गति दे रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000