हिमाचल न्यूज : शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी से झूमे पर्यटक, सड़कें हुई बंद – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज : शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी से झूमे पर्यटक, सड़कें हुई बंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार रात को हुई बर्फबारी से पर्यटक खुश हो गए। यह सीजन की पहली बर्फबारी बताई जा रही है।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, शिमला से सटे कुफरी, नारकंडा और फागू में भी जमकर बर्फ गिरी है। लौहाल-स्पीती, किन्नौर, कुल्लू, मनाली, चंबा और सिरमौर के ऊंचे इलाकों में और कांगड़ा के धौलाधार की पहाडिय़ों पर भी बर्फ की चादर दिख रही है।भारतीय मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश की संभावना जताई है।

Advertisement

बर्फबारी के कारण शिमला की अंदरूनी सडक़ों पर आवाजाही प्रभावित है। हालांकि, शिमला-चंडीगढ़ और शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है।अप्पर शिमला की ओर जाने वाली सडक़ को कुछ देर के लिए बंद किया गया था।

अभी हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इस मार्ग पर बस सेवा बहाल कर दी है।बर्फबारी से इलाकों में तापमान भी शून्य से नीचे माइनस में पहुंच गया है। बारिश से तापमान और गिरेगा। अभी स्कूलों में छुट्टी नहीं दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000