अंतरिक्ष में 6 महीने से फंसी सुनीता विलियम्स, धरती पर लौटने के लिए अभी करना होगा और इंतजार,


केप केनवरल (भारत केसरी टीवी):
भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथी बुच विल्मोर (Butch Wilmore) छह महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। 5 जून 2024 को दोनों बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल से अंतरिक्ष में गए थे। हालांकि, यान में तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी में देरी हो रही है। गुरुवार को उनके अंतरिक्ष मिशन को छह महीने पूरे हो गए हैं, और उन्हें अभी कम से कम फरवरी 2025 तक इंतजार करना होगा।
नासा ने स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में खराबी को बेहद जोखिम भरा माना, जिसके कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर ही रुकना पड़ा। अब उनकी सुरक्षित वापसी के लिए नासा ने स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन शुरू किया है। यह मिशन 28 सितंबर 2024 को लॉन्च किया गया, जिसमें दो अंतरिक्ष यात्री भेजे गए हैं। वे लौटते समय सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को धरती पर वापस लाएंगे।
ऐतिहासिक उपलब्धि:
सुनीता विलियम्स ने 5 जून को अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचकर इतिहास रच दिया। वह बोइंग के स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल को उड़ाने वाली पहली अंतरिक्ष यात्री बनीं। यह मिशन केवल एक सप्ताह का होना था, लेकिन यान की खराबी के कारण उनकी अंतरिक्ष यात्रा अब 8 महीने तक खिंच गई है।
नासा की योजना और सुनीता की वापसी के लिए किए जा रहे प्रयासों पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।