ब्रेकिंग पंजाब: धार्मिक सजा के दौरान दरबान बने पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर गोली दागी, कौन है बादल का हमलावर

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर बादल पर धार्मिक सजा के दौरान स्वर्ण मंदिर के बाहर
गोली चला दी गई। हालांकि वे सही सलामत हैं। वे आज सुबह श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे सुखबीर सिंह बादल घंटाघर की तरफ श्री हरमंदिर साहिब के गेट के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक शख्स आया और उसने जेब से पिस्तौल से गोली चला दी। हरकत में आते हुए सुखबीर के सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ ऊपर कर दिया जिससे गोली हवा में चल गई।

Advertisement

इसके तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने सुखबीर सिंह बादल को घेरा डाल लिया और आरोपी को भी पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी तैनात थे। वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत में दहशत का माहाैल पैदा हो गया। वहीं हमले की सूचना के बाद सुखबीर बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत काैर बादल भी श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं।

Advertisement

पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी नारायण सिंह चाैरा को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, हमलावर नारायण सिंह चाैरा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी रहा है। चाैरा 1984 में पाकिस्तान गया था और आतंकवाद के शुरुआती चरण के दौरान पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी में मददगार रहा है। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब भी लिखी है। वह बुड़ैल जेलब्रेक मामले में भी आरोपी है। नारायण इससे पहले पंजाब की जेल में सजा काट चुका है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नारायण सिंह चाैरा के ताैर पर हुई है। आरोपी डेरा बाबा नानक का है और वह दल खालसा से संबंधित बताया जा रहा है। गोली चलाने के बाद सुखबीर बादल के आसपास खड़े लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और उसका हाथ ऊपर कर दिया। वारदात मेन गेट के सामने हुई। बता दें कि सुखबीर बादल के पैर में फ्रैक्चर है, इसलिए वे कुर्सी पर बैठकर सेवा निभा रहे हैं।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, आरोपी मंगलवार को भी श्री हरमंदिर साहिब में घूमता देखा गया था। वहीं खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट थी और उस पर नजर रख रही थी। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुखबीर बादल की सुरक्षा में कोताही बरती है।
सुखबीर बादल पर हमले के बाद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया-पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी वारदात होने से रोकी। पंजाब पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साज़िश नाकाम हो गई है। पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से मौके पर ही हमलावर को गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की। मैं पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करता हूं। सुखबीर बादल पर हुए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि इस घटना की जल्द जांच करके रिपोर्ट सौंपी जाए।

वहीं एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सुखबीर बादल को उचित सुरक्षा दी गई थी। हमलावर कल भी यहां था…आज भी उसने सबसे पहले गुरु जी को नमन किया। गोली किसी को नहीं लगी है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हमारे पुलिस कर्मियों की सतर्कता और तैनाती के कारण, इस हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। हमारे कर्मियों रिशपाल सिंह, जसबीर और परमिंदर ने सतर्कता दिखाई और कोशिशों को नाकाम कर दिया।

नारायण सिंह चौरा का आपराधिक रिकॉर्ड है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे…सुरक्षा के लिए तैनाती खतरे की आशंका के अनुसार की जाती है। इसलिए, भारी तैनाती की गई थी। चौरा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, अतीत में उसके पास से हथियार बरामद किए गए थे, हम रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने स्वर्ण मंदिर में सुखबीर बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की की है। जाखड़ ने सुखबीर बदलते हुए जानलेवा हमले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज पंजाब का माहौल बेहद ही खराब हो चुका है। प्रदेश में इस प्रकार की घटनाओं के संकेत और जिस प्रकार से पंजाब में लगातार साजिश की जा रही है उससे यह स्पष्ट है कि पंजाब में कुछ असामाजिक तत्व तनावपूर्ण स्थिति पैदा करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी गौरव यादव से स्वर्ण मंदिर में सुखबीर बादल पर हुए जानलेवा हमले मामले में शाम तक डिटेल रिपोर्ट मांगी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000