देहरादून की 25 साल की टीचर का दिल आया मेरठ के 15 वर्षीय किशोर पर, लेकर हो गई फरार, रचा ली शादी,अब ढूंढ रही पुलिस – भारत केसरी टीवी

देहरादून की 25 साल की टीचर का दिल आया मेरठ के 15 वर्षीय किशोर पर, लेकर हो गई फरार, रचा ली शादी,अब ढूंढ रही पुलिस

मेरठ। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक निजी स्कूल की 25 वर्षीय शिक्षिका ने सोशलसाइट पर पहले तो मेरठ निवासी 15 वर्षीय से प्रेमकी पीगें बढ़ाई और बाद में मेरठ पहुंचे कर उसे लेकर फरार हो गई। आरोप है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे गाजियाबाद में पहुंच कर विवाह भी पंजीकृत करा लिया। अब किशोर के परिजनों ने एडीजी पुलिस को शिकायत देकर न्याय की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे पहले उन्होंने किशोर के अपहरण की शिकायत मेरठ के सिलाड़ी पुलिस थाने में भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून के एक निजी स्कूल की शिक्षिका का संपर्क सोशल साइट पर मेरठ के सिलाड़ी
के रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर से हुआ था। धीरे —धीरे दोनों की जान पहचान प्रेम में बदल गई। बताते हैं कि तकरीबन 15 दिन पहले अचानक युवती मेरठ पहुंची और किशोर को मिलने के लिए एक स्थान पर बुलाया।

Advertisement

जहां से वह किशोर को लेकर फरार हो गई। बाद में परिजनों ने किशोर की काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में किशोर के परिजनों के खबर मिली कि युवती ने किशोर के अपहरण के बाद उसके फर्जी दस्तावेज बनवाए और उन्हीं के आधार पर गाजियाबाद की अदालत में कोर्ट मैरिज पंजीकृत करवा ली। जब यह जानकारी किशोर के परिजनों को मिली ते उन्होंने सिलाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Advertisement

यह जानकारी किशोर के परिजनों को मिली तो उन्होंने विवाह को निरस्त करने के लिए अदालत में आवेदन किया, लेकिन अदालत ने किशोर के स्कूली प्रमाणपत्र मांगे। जो किशोर के स्कूल ने उन्हें देने से इंकार कर दिया। हार कर किशोर के परिजन अब एडीजी पुलिस के दरबार में पहुंचे हैं और युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000