Himachal: भ्रष्टाचार के मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, EPFO ऑफिस बद्दी के रीजनल कमिश्नर समेत 3 गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

Himachal: भ्रष्टाचार के मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, EPFO ऑफिस बद्दी के रीजनल कमिश्नर समेत 3 गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) कार्यालय में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रीजनल पीएफ कमिश्नर एनफोर्समैंट ऑफिसर और कंसल्टैंट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर एक फर्म के पीएफ मामले को निपटाने के लिए 10 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। उक्त आरोपियों ने शिकायतकर्ता की फर्म के पीएफ मामले में अड़चन डालते हुए पैसे न देने पर भारी जुर्माने की धमकी दी। मजबूर होकर फर्म मालिक ने सीबीआई को इसकी शिकायत दी, जिसके बाद एजैंसी ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पुख्ता सबूतों के बाद की गिरफ्तारी
बता दें कि सीबीआई ने 24 नवम्बर को एनफोर्समैंट ऑफिसर मदन लाल और कंसल्टैंट संजय कुमार यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान रीजनल कमिश्नर रवि आनंद का नाम भी सामने आया। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद आज को उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गई। सीबीआई द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000