Shimla: दिव्यांग कोटे से जेबीटी के भरे जाएंगे 187 पद – भारत केसरी टीवी

Shimla: दिव्यांग कोटे से जेबीटी के भरे जाएंगे 187 पद

प्रारंभिक शिक्षा विभाग दिव्यांग कोटे से जेबीटी के 187 पदों को भरने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। इसका रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस दौरान ब्लाइंड एंड लो विजन, डीप एंड हार्ड हियरिंग सहित कई वर्गों में इन पदों को भरा जाएगा। विभाग 17 दिसम्बर से इसकी काऊंसलिंग शुरू करने जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में 17 से 19 दिसम्बर से तक यह काऊंसलिंग करवाई जाएगी। 17 दिसम्बर को जिला मंडी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर व कुल्लू के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे, जबकि 18 दिसम्बर को कांगड़ा, हमीरपुर, चम्बा व ऊना तथा 19 दिसम्बर को जिला शिमला, सिरमौर, सोलन व बिलासपुर के अभ्यर्थियों की काऊंसलिंग तय की गई है।

Advertisement

इस दौरान पात्र अभ्यर्थियों को संबंधित आवश्यक सभी दस्तावेजों के साथ निदेशालय आने को कहा गया है। भर्ती और पदोन्नति नियमों के तहत ही विभाग यह भर्ती करेगा। इसमें आवेदक ने बारहवीं कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो और ग्रैजुएशन व डीएलएड में आवेदक के 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा आवेदक टैट पास होना चाहिए। इस काऊंसलिंग में आवेदक को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने के को कहा है। इस दौरान विभाग बिलासपुर से 16, चम्बा से 15, हमीरपुर से 9, कांगड़ा से 28, किन्नौर से 1, कुल्लू से 10, मंडी से 37, शिमला से 20, सिरमौर से 23, सोलन से 20 व ऊना से जेबीटी के 8 पद भरने जा रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000