रिकांगपीयो न्यूज : शोंग—टोंग प्रोजेक्ट की टनल लीक, एनएच मलबे से ठप – भारत केसरी टीवी

रिकांगपीयो न्यूज : शोंग—टोंग प्रोजेक्ट की टनल लीक, एनएच मलबे से ठप

रिकांगपीयो। किन्नौर जिले के शोंग-टोंग प्रोजेक्ट की निमार्णाधीन रली एडिट टनल-2 से पानी लीक होने से रिकांगपीयो-रामपुर एनएच पर मलबा आने से एनएच पर वाहनों की रफ्तार थम गई। बताया गया है टनल से बड़ी मात्रा में पानी आने से मलबा एनएच पर आ गया। इस वजह से कल रात एनएच पर दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लग गईं।

Advertisement

विदित रहे कि शोंग टनल का निर्माण पटे कंपनी की ओर से किया जा रहा है। शनिवार रात करीब 10 बजे टनल से बड़ी मात्रा में पानी लीक होने लगा। इस वजह से एडिट टनल से बड़ी मात्रा में पानी एनएच पर आ गया।

Advertisement

सड़क बंद होने के कारण एनएच से आवाजाही बंद हो गई। जो सुबह तक बहाल नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि टनल के अंदर काम कर रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकल लिया है। पानी लीक होने की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से एनएच बहाली के लिए मशीनें मैके पर भेजी गई। जिन्होंने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। ।

Advertisement

प्रशासन ने टापरी से रिकांगपिओ और रिकांगपिओ से टापरी की ओर आ-जा रहे लोगों को वाया कड़छम-शीलती डायवर्ट कर दिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000