Himachal: हिंदी और फिजिक्स विषयों में प्रवक्ता स्कूल न्यू के पदों पर जल्द होगी नियुक्ति – भारत केसरी टीवी

Himachal: हिंदी और फिजिक्स विषयों में प्रवक्ता स्कूल न्यू के पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

 उच्च शिक्षा विभाग अब जल्द ही हिंदी और फिजिक्स विषयों में प्रवक्ता स्कूल न्यू के पदों पर नियुक्ति देने जा रहा है। विभाग ने नियुक्ति संबंधी फाइल सरकार को अप्रूवल के लिए भेज दी है। अब सरकार से अप्रूवल मिलते ही शिक्षा विभाग उक्त पदों पर निुयक्ति आदेश जारी करेगा।

Advertisement

3 महीनों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी
बता दें कि अभ्यर्थी बीते 3 महीनों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक अगस्त को प्रवक्ता स्कूल न्यू हिंदी के पदों का परिणाम घोषित किया था जबकि प्रवक्ता स्कूल न्यू फिजिक्स के पदों का परिणाम 20 अगस्त को घोषित किया गया था, तब से उम्मीदवार नियुक्तियों का इंतजार कर रहे थे। अभ्यर्थियों ने कई बार मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से नियुक्ति देने की मांग की।

Advertisement

एक अगस्त, 2024 को घोषित हो चुका है परिणाम
अभ्यर्थियों दिनेश कुमार, अति कुमारी, आशा देवी, श्याम लाल, पूनम, दविंदर सिंह, महेंद्र, अजय कुमार, मधु, विनीत, दीक्षा, राजेश, सरिता, मीना, श्रवण, तनुजा, रेखा, भूपिंद्र व सुनील का कहना है प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता स्कूल न्यू हिंदी की परीक्षा का विज्ञापन अक्तूबर 2023 में निकाला था। यह परीक्षा 7 अप्रैल, 2024 को करवाई गई थी। इस परीक्षा का अंतिम परिणाम एक अगस्त, 2024 को घोषित हो चुका है लेकिन परिणाम घोषित होने के लगभग 3 महीने के उपरांत भी नियुक्तियां नहीं दी गई हैं। इससे पहले जब भी लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवक्ता की भर्ती होती थी तब विषय वार साथ-साथ में एक महीने के अंदर अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान कर दी जाती थी, परन्तु इस बार अभी तक नियुक्तियां नहीं दी गई हैं।

Advertisement

कई बार मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
अभ्यर्थियों का कहना है कि 20 सितम्बर को मामले पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले। इसके बाद 3 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया। उसके बाद अभ्यर्थियों ने 9 अक्तूबर को फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जल्द नियुक्ति आदेश जारी करने का आग्रह किया था। हिंदी विषय में 113 चयनित अभ्यर्थियों व फिजिक्स विषय में 45 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी है।

Advertisement

क्या कहते हैं शिक्षा विभाग के निदेशक
उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि नियुक्ति संबंधी फाइल सरकार को अप्रूवल के लिए भेजी गई है। अप्रूवल मिलते ही चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000