*देर रात कांप उठे हिमाचल के पहाड़, किन्नौर में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1* – भारत केसरी टीवी

*देर रात कांप उठे हिमाचल के पहाड़, किन्नौर में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1*

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई. किन्नौर में देर रात 1:29 मिनट पर भूकंप के यह झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है. जब भूकंप के झटके महसूस किए गए, तो इलाके के लोग अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि भूकंप में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप के झटके जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आए.

Advertisement

लेह लद्दाख में भी भूकंप

Advertisement

इससे पहले रविवार को लेह लद्दाख में शाम 4:09 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 3.6 थी. रविवार को ही दोपहर 2:51 पर भी लेह लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.1 थी. 12 अक्टूबर को भी हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिला शिमला के तहत आने वाले खासाधार के चिड़गांव में भूकंप आया था.

Advertisement

भूकंप आने का कारण

Advertisement

पृथ्वी की सतह के नीचे या धरती के अंदर हमेशा उथल-पुथल मची रहती है. धरती के अंदर मौजूद प्लेट लगातार आपस में टकराती या दूर खिसक रही होती हैं. इसी के चलते हर साल भूकंप आते रहते हैं. भूकंप को समझने से पहले हमें धरती के नीचे मौजूद प्लेटों की संरचना को समझना चाहिए. धरती में 12 टैक्टोनिक प्लेट होती हैं. इन प्लेटों के आपस में टकराने पर जो ऊर्जा निकलती है, उसे ही भूकंप कहा जाता है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000