हिमाचल न्यूज : बेड़ा गर्क हो गया है कर्नाटक सरकार का, अब और सरकारों का न हो : बिंदल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज : बेड़ा गर्क हो गया है कर्नाटक सरकार का, अब और सरकारों का न हो : बिंदल

शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का भंडाफोड़ हो गया है और पूरे देश को पता लग गया कि हिमाचल में सत्ता प्राप्त करने के लिए किस तरह कांग्रेस ने प्रदेश की आम जनता को ठगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों का पहाड़ खड़ा करके लोगों से वोट प्राप्त किए और अब वो झूठी गारंटियां एक-एक करके धराशायी हो रही है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी क सभी नेताओं, मुख्यमंत्री, यहां तक कि राहुल गांधी व सोनिया गांधी को नसीहत दे डाली कि उतनी ही झूठी गारंटियां दो, जितनी पूरी की जा सके।

Advertisement

उन्होंने यहां तक कह दिया कि कर्नाटक सरकार का बेड़ा गर्क हो गया है और अब और सरकारों का बेड़ा गर्क न करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सभी मंत्रीगण ने ऐसे गिरगिट की तरह रंग बदले कि खटाखट टैक्स लगाना शुरू कर दिया। बिजली पर टैक्स, पानी पर टैक्स, डिपुओं से मिलने वाले राशन पर टैक्स किसी को नहीं छोड़ा।

Advertisement

कहा कि 22 महीने की सुक्खू सरकार सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है। आज केवल दोषारोपण करके अपना गुजारा कर रहे हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000