क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगकर महिला को लगाया 233234 का चूना, दस लाख का लोन भी लिया – भारत केसरी टीवी

क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगकर महिला को लगाया 233234 का चूना, दस लाख का लोन भी लिया

सोलन। आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर केयर कर्मी बन कर ठगों ने ने एक महिला खाते से दो लाख 33 हजार से अधिक की रकम उड़ा ली। साथ ही पीड़िता के क्रेडिट कार्ड के आधार पर दस लाख रुपये का लोन भी ले लिया। महिला की शिकायत पर परवाणू पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दी गई तहरीर में बताया कि 4 जून 2024 को
आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर केयर की तरफ से एक व्यकित ने उनके मोबाईल फोन पर काल करके उनके क्रेडिट कार्ड से सम्बधित सर्विस के बारे में बात की। उस व्यक्ति ने बात बात में उनसे क्रेडिट कार्ड की जानाकरी मांगी। महिला ने उसे अपने क्रेडिट कार्ड का नंबर व अन्य जानकारियां दे दीं।

Advertisement

उसके बाद 5 जून को उनके फोन पर इसके क्रेडिट कार्ड से क्रमश: 101650.99 तथा 96569.40 रूपये निकाले जाने के दो मैसेज आ। जिस पर इसने उसी कस्टमर केयर नंबर काल की, लेकिन उस नंबर पर काल नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर के दूसरे नंबर पर फोन करके जानकारी मांगी तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यकित ने इनके क्रेडिट कार्ड से 10,000, 1800, 23214,
101650.99, तथा 96569.40 रुपये कुल 233234.39 रुपये खर्च कर दिऐ हैं।

Advertisement

यही नहीं ठग ने उनके इसी क्रेडिट कार्ड के आधार पर 10 लाख रुपये का लोन भी ले लिया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस थाना परवाणु में ठगी का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000