कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए मुआवजा राशि का आवंटन शुरूः मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए मुआवजा राशि का आवंटन शुरूः मुख्यमंत्री

शिमला Madan Sharma 21 अक्तूबर, 2024

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट की घोषणा को पूरा करते हुए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए मुआवजा राशि देने का कार्य शुरू कर दिया है।

Advertisement

bh
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के जुगेहड़ गांव के भूमि मालिकों को मुआवजा राशि के तौर पर कुल 32.50 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। वहीं, इन भूमि मालिकों को मुआवजे के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के लिए लगभग 3,500 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे, जिनकी भूमि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अधिग्रहित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जुगेहड़ गांव के भूमि मालिकों ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है क्योंकि यह उनकी वर्षों से लंबित मांग थी।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है ताकि क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार से पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे सरकार का जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने का सपना साकार होगा।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तारीकरण से हवाई पट्टी की लंबाई 1,376 मीटर से 3,010 मीटर तक बढ़ाई जाएगी जिससे यहां एयरबस ए-320 हवाई जहाज की उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे जिससे जिला कांगड़ा के लोग आर्थिक तौर पर समृद्ध होंगे और उनके जीवन में खुुशहाली आएगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000