बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना – भारत केसरी टीवी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

मुंबई । एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब इस मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश हो रही है। आरोपियों को लेकर एक और नया दावा किया जा रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाबा सिद्दीकी को मारने की प्लानिंग पुणे में तीन महीने पहले से ही शुरू हो गई थी। हत्यारों ने यूट्यूब से गोली चलाना सीखा था। इतना ही नहीं उनकी स्नैपटचैट तथा इंस्टाग्राम पर ही आपस में बातचीत होती थी।

Advertisement

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मारने आए आरोपियों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने छह राउंड फायर किया था। अस्पताल ले जाते वक्त बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई थी। कुछ घंटों बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सूत्रों ने बताया कि यह पता लगा है कि आरोपी यूट्यूब पर गोली चलाने का अभ्यास करते थे।

Advertisement

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले में 15 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें कई गवाह भी शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता की हत्या के सिलसिले में एक और आरोपी हरीश कुमार निषाद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह चौथी गिरफ़्तारी है। पुलिस का दावा है हरीश ने आरोपियों के लिए पैसे और हथियार मुहैया कराए थे। इससे पहले पुलिस की टीम ने पुणे से साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया था। प्रवीण शुभम का भाई है, जो लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले 23 साल के हरीश कुमार बालक्रम निषाद को मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को 21 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रवीण और शुभम लोनकर ने शूटरों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को दो लाख रुपये दिए थे और यह पैसा चौथे आरोपी हरीश के जरिए भेजा गया था। हत्याकांड में तीसरा संदिग्ध शूटर शिवा गौतम अभी भी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश लगभग तीन महीने पहले शुरू हुई थी और आरोपी कई बार बिना हथियारों के उनके घर के पास भी पहुंचे थे। वारदात से 25 दिन पहले घर और दफ्तर की रेकी भी की गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000