हल्द्वानी ब्रेकिंग : रामलीला में भाई की हत्या के मामले का दूसरा आरोपी भी आया पुलिस की गिरफ्त में – भारत केसरी टीवी

हल्द्वानी ब्रेकिंग : रामलीला में भाई की हत्या के मामले का दूसरा आरोपी भी आया पुलिस की गिरफ्त में

हल्द्वानी। कमलुआगांजा में रामलीला के दौरान अपने ही सगे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्याकांड के दूसरे आरोपी को भी रुद्रपुर से दबोच लिया है। उसे पुलिस ने उस समय पकड़ा जब वह अपनी क्रेटा कार से रुद्रपुर सिडकुल से मेट्रोपालिस सिटी रुद्रपुर में लिए गए अपने कमरे की ओर आ रहा था।

Advertisement

विदित रहे कि सात अक्टूबर को कमलुआगांजा में चल रही रामलीला के दौरान यहीं के रहने वाले उमेश नैनवाल की हत्या कर गई थी। बाद में मृतक की पत्नी ने अपने ही देवर पर शक जताते हुए मुखानी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच को आगे बढ़ाया तो पता चला कि इस हत्याकांड में उमेश नैनवाल को भाई दिनेश नैनवाल ही अकेला शामिल नहीं थी उसके साथ उस वक्त दीपक बुधानी भी था।

Advertisement

इसके बाद पुलसि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ अक्टूबर को दिनेश चंद्र नैनवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके हवाले से पुलिस को एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस दिनेश नैनवाल के फरार साथ दीपक बुधानी को पकड़ने के प्रयास में जुट गई थी। पुलिस लगातार सर्विलांस से उसके बारे में जानकारियां एकत्रित कर रही थी।

Advertisement

कल यानी 14 अक्टूबर को पुलिस ने दीपक बुधानी को उसकी क्रेटा कार UK04AK- 9113 से सिडकुल से अपने कमरे मैट्रोपॉलिस सिटी रूद्रपुर ऊधमसिंनगर की तरफ आते हुस गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

उसे आज अदालत में पेश किया गया। 47 वर्षीय दीपक बुधानी मूल रूप से पूरनपुर नैनवाल गांव का रहने वाला है। जबकि वह फिलहाज आम्रपाली विलेज जीएच 1102 न्यायिक खण्ड -2 इन्द्रापुरम गाजियाबाद में रहता है।

पुलिस टीम में मुखानी थानाध्यक्ष विजय सिंह मेहता, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा व  भूपेन्द्र पाल शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000