एशिया कोर्फबाल के लिए हिमाचल के चार खिलाड़ी चयनित – भारत केसरी टीवी

एशिया कोर्फबाल के लिए हिमाचल के चार खिलाड़ी चयनित

हिमाचल। प्रदेश के चार खिलाड़ी 4 से 10 नवंबर को हांगकांग (चीन) में होने वाले एशिया कोर्फबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव बीआर सुमन ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ी कोर्फबाल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय में शानदार प्रदर्शन करके हिमाचल की नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा के रोहतक में हुए वरिष्ठ कोर्फबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उप विजेता रही हिमाचल की टीम से चार खिलाड़ियों यामिनी दैहलू (रामपुर बुशहर) शिमला, सूरज शर्मा, सांरग शर्मा सोलन और उपासना (रंधाडा) मंडी का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालंधर में 15 से 31 अक्तूबर को लगेगा। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों का दल 4 से 10 नवंबर को हांगकांग (चीन) में होने वाले एशिया चैंपियनशिप के लिए रवाना होंगे। प्रदेश के चार खिलाड़ियों के चयन पर प्रदेश कोर्फबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, सचिव राहुल सुमन, कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर, हमीरपुर के जिलाध्यक्ष पवन रांगड़ा, महासचिव प्रवीण शर्मा, बिलासपुर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक देवदत्त प्रेमी, पवन नेगी, मुनीष राणा और अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।

Advertisement

वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलेगा पांवटा साहिब का जपनीत सिंह
गुरु की नगरी पांवटा साहिब के होनहार क्रिकेटर जपनीत सिंह का चयन बीसीसीआई की अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुआ है। 4 अक्तूबर से चंडीगढ़ में एक दिवसीय पांच मैचों की प्रतियोगिता हो रही है। इसमें हरफनमौला खिलाड़ी जपनीत सिंह हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जपनीत ने कोच अश्वनी राय और पूर्व रणजी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह से शुरुआती कोचिंग ली है। हाल ही में नेशनल क्रिकेट अकादमी से भी खेल की बारीकियां सीखी हैं। जपनीत ने 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000