सिरमौर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पांवटा साहिब के इलाकों में भारी नुकसान, स्कूल रहेंगे आज बंद – भारत केसरी टीवी

सिरमौर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पांवटा साहिब के इलाकों में भारी नुकसान, स्कूल रहेंगे आज बंद

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसी बीच जिला सिरमौर में भारी बारिश के चलते नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। रात से हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में बारिश ने भारी तबाही मचाई है।

Advertisement

पांवटा साहिब और कफोटा में स्कूल बंद
इसको लेकर एसडीएम पांवटा साहिब और कफोटा ने आज स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। इन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं खुलेंगे। बारिश के बीच रास्ते बंद होने के कारण और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने ये फैसला लिया है. बता दें कि रात से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। पांवटा साहिब उपमंडल में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। पड़दूनी, आंज भोज के अंबोया और डांडा पागर में बारिश ने सड़कों, रास्तों और पुलों को नुकसान हुआ है. एक कार भी मलबे की चपेट में आने से बह गई है।

Advertisement

बारिश ने मचाई भारी तबाही
ग्राम पंचायत पड़दूनी में ग्राम पंचायत के नजदीक भारी मलबा आने से 500 मीटर क्षेत्र के आसपास लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, ग्राम पंचायत टोका नगला लिंक मार्ग के बीच बने पुल को नुकसान पहुंचा है, जिस कारण कोटडी ब्यास का संपर्क कट गया है। बाता नदी का जलस्तर बढ़कर पुराने पुल की छू गया है। वहीं, गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने से सुबह 4:12 बजे जटोन बैराज के फ्लड गेट खोल दिए गए। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर ने बारिश के बीच लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. आपदा प्रबंधन नुकसान का जायजा ले रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000