चंबा के स्कूलों में घटते दाखिले पर शिक्षा सचिव की नाराजगी, कॉम्प्लेक्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

चंबा के स्कूलों में घटते दाखिले पर शिक्षा सचिव की नाराजगी, कॉम्प्लेक्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने चंबा जिला के सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या पर नाराजगी जाहिर की है। शिक्षा सचिव ने कहा कि सरकारी स्कूलों में नामांकन की संख्या बढ़ाने के लिए कांप्लेक्स सिस्टम पर काम करना होगा जिससे छात्रों की संख्या के साथ-साथ शिक्षा के स्तर में भी सुधार हो सके। यह बात शिक्षा सचिव ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में स्कूल कांप्लेक्स सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित जिलास्तरीय सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था का केंद्र बिंदु विद्यार्थी हैं और सभी नीतिगत निर्णय छात्रहित को ध्यान में रखकर ही किए जा रहे हैं।
उन्होंने स्कूल कांप्लेक्स प्रणाली के अंतर्गत महत्त्वपूर्ण तथ्यों जैसे कि क्यों, क्या और कैसे पर विस्तृत जानकारी साझा करने के साथ कांप्लेक्स स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा, सहयोग तंत्र, अवसंरचना का उपयोग, संसाधनों का साझा प्रबंधन, तथा शिक्षकों के क्षमता-विकास से जुड़े विषयों पर भी प्रकाश डाला। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षकों से सहयोगात्मक एवं आंकड़ा-आधारित रणनीतियों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा रखे गए सुझावों, अनुभवों और प्रश्नों को विस्तार से सुना तथा उनके समाधान पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा की। इससे पहले सम्मेलन में विद्या समीक्षा केंद्र व यूडीआईएसई प्लस विषयो #ChambaSchoolEnrollmentEssue

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000