हमीरपुर ब्रेकिंग: ब्यास नदी में गणपति विसर्जन के बाद नहाने उतरे दो युवक डूबे, एक की मौत और दूसरे की तलाश जारी – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर ब्रेकिंग: ब्यास नदी में गणपति विसर्जन के बाद नहाने उतरे दो युवक डूबे, एक की मौत और दूसरे की तलाश जारी

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के तहत मंगलवार को गणपति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल गणपति विसर्जन के समय ब्यास नदी में दो युवक डूब गए. जिनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चला हुआ है। ग्राम पंचायत चोडू के पास पताजी में दो लोग ब्यास नदी में गणपति विसर्जन के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे।

Advertisement

गमगीन हुआ खुशी का पर्व
ये हादसा मंगलवार सुबह हमीरपुर के नाल्टी के लोग भगवान गणपति का विसर्जन करने के लिए लगभग 40 किलोमीटर दूर पंचायत चोडू के पताजी में आए थे। धूमधाम से लोग अनंत चतुर्थी के पर्व को मनाते हुए गणपति जी का विसर्जन कर रहे थे, लेकिन दो युवकों के डूबने से खुशी का सारा माहौल गमगीन हो गया।

Advertisement

डूबते युवक को बचाने के चक्कर में खुद भी डूब गया
नादौन पुलिस थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि गणपति विसर्जन के बाद कुछ लोग ब्यास नदी में स्नान करने लग पड़े। उनमें से नाल्टी निवासी एक लड़का नदी में नहाते हुए अचानक डूब गया। उस लड़के को जब चोडू निवासी सोनी कुमार (उम्र 36 वर्ष) ने निकालने की कोशिश की तो गणेश जी की मूर्ति के साथ लगी लोहे की तार से वह भी फंस गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर तो निकाल लिया, लेकिन नादौन अस्पताल में पहुंचने के बाद उसने दम तोड़ दिया. सोनी कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटियां और मां-बाप को छोड़ गया है।

Advertisement

ज्यादा देर पानी में रहने से बिगड़ी हालत
वहीं, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सोनी कुमार की काफी देर पानी में रहने के कारण हालत भी नाजुक हो गई थी. स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को इसके बारे में सूचित किया। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर सोनी कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल नादौन ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में सोनी कुमार की मौत हो गई।

Advertisement

पंचायत चोडू की प्रधान इंदु बाला ने कहा, “ब्यास नदी में दो लड़के डूब गए हैं। जिसमें से नाल्टी निवासी लड़के को स्थानीय पुलिस तलाश कर रही है. जबकि सोनी कुमार जो नदी में डूबे लड़के को निकालने की कोशिश कर रहे थे, उसने भी दम तोड़ दिया है. लापता युवक की पहचान विनय कुमार (उम्र 33 वर्ष) के तौर पर हुई है.” नादौन पुलिस थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि सर्च अभियान जारी है. लापता युवक को ढूंढा जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000