हिमाचल प्रदेश में स्थित कॉलेजों में इस बार भी नहीं होंगे प्रत्यक्ष एससीए चुनाव । – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश में स्थित कॉलेजों में इस बार भी नहीं होंगे प्रत्यक्ष एससीए चुनाव ।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्थित कॉलेजों में इस बार भी प्रत्यक्ष एससीए चुनाव नहीं होंगे। ऐसे में इस बार भी अप्रत्यक्ष रूप से यानी मनोनयन आधार पर ही कॉलेजों में एससीए का गठन किया जाएगा। प्रदेश के कई कॉलेजों के प्राचार्य प्रत्यक्ष एससीए चुनाव करवाने के पक्ष में नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को विश्वविद्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में कॉलेज प्राचार्यों ने एससीए चुनाव को लेकर अपनी-अपनी राय रखी।

Advertisement

हालांकि इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद एससीए चुनाव को लेकर अंतिम फैसला प्रदेश सरकार पर छोड़ दिया। कई कॉलेज प्राचार्यों ने साफ किया कि एससीए चुनाव प्रत्यक्ष रूप से न होने से कैंपस का माहौल शांत है और शैक्षणिक माहौल कायम है। सूत्रों के अनुसार बैठक में कुछ प्राचार्यों ने यह भी तर्क दिया कि इस बार शैक्षणिक सत्र कुछ देरी से शुरू हुआ है और प्रवेश प्रक्रिया लंबी चली है, ऐसे में अब अगर प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाए जाते हैं तो कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र व कार्य प्रभावित होगा।

Advertisement

इसको देखते हुए मैरिट आधार पर बीते वर्षों की तरह एससीए का गठन होता रहे। इस मामले पर प्रदेश सरकार के आदेशों का इंतजार किया जाए और कहा कि सरकार की ओर से जैसे भी आदेश आएंगे, उसी आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा। प्राचार्यों ने सलाह दी है कि यदि अगले वर्ष प्रत्यक्ष चुनाव करवाने हैं तो पहले ही इसे शैक्षणिक कैलेंडर में शामिल करना होगा। अब विश्वविद्यालय के कुलपति इस मामले पर पूरी रिपोर्ट शिक्षा सचिव को सौंपेंगे। माना जा रहा है कि फिलहाल मनोनयन आधार पर अप्रत्यक्ष रूप से एससीए का गठन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000