सोलन ब्रेकिंग : सलोगड़ा में फंदे से लटक कर 27 वर्षीय युवक ने दी जान, खाट की निवार से बनाया फंदा – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : सलोगड़ा में फंदे से लटक कर 27 वर्षीय युवक ने दी जान, खाट की निवार से बनाया फंदा

सोलन। सलोगड़ा में एक युवक ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे से खाट के निवार के टुकड़े के माध्यम से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसके शव का पोस्अमार्टम करवा कर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली सलोगड़ा निवासी 27 वर्षीय विजय कुमा को उपचार के लिए सोलन के जिला चिकित्सालय सोलन लाया गया जहां चिकित्साधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जानकारी पर सोलन सदर थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चिकित्सालय में रखे चिजय कुमार के शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक परीक्षण के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

उनके अनुसार पुलिस ने चिकित्सालय में उपस्थित मृतक के परिजनों से बात की तो पता चला कि विजय कुमार सलोगड़ा निवासी श्याम लाला का बेटा था। 27 वर्षीय विजय 19 अगस्त की रात को खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। जब उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजे को खुलवाने के काफी प्रयास किए लेकिन विजय के दरवाजा न खोलने पर उसकी मां ने अपने छोटे बेटे अजय को बुलाकर विजय को देखने के लिये भेजा। जिसने खिड़की के पास कुर्सी पर चढ़कर कमरा में लगे रोशनदान से अन्दर देखा तो विजय कमरे के अन्दर पंखे से फंदा लगाकर लटका दिखई पड़ा।

Advertisement

इस पर परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ कर विजय को फंदे से खोलकर नीचे उतारकर उपचार के लिए तुरन्त क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सलोगड़ा पहुंच कर मृतक के कमरे की बारीकी से तलाशी ली लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के अनुसार विजय ने खाट के निवार के एक टुकड़े को फांसी का फंदा बनाकर पंखें के कुंडे से लटकर कर सुसाइड किया। उसका बिसरा जांच के लिए फारेंसिंक लैब जुन्गा भेजा गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000