अभ्यर्थियों को डिजी लॉकर पर मिलेंगे स्थापना से लेकर अब तक के प्रमाणपत्र – भारत केसरी टीवी

अभ्यर्थियों को डिजी लॉकर पर मिलेंगे स्थापना से लेकर अब तक के प्रमाणपत्र

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से पास हुए अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात है। बोर्ड अपनी स्थापना के समय से लेकर अब तक के सभी सर्टिफिकेटों को डिजी लॉकर पर उपलब्ध करवाएगा। इससे अभ्यर्थियों को पुराने सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए बोर्ड कार्यालय के चक्कर काटने से भी छुटकारा मिलेगा।

Advertisement
इस संदर्भ में शिक्षा बोर्ड ने एक प्रपोजल तैयार किया है, अगर यह प्रपोजल सिरे चढ़ता है तो सूबे के अभ्यर्थियों को खासी राहत मिलेगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 2012 के बाद के सभी सर्टिफिकेटों को डिजी लॉकर पर उपलब्ध करवाया गया है। इससे पहले के कुछ दस्तावेजों की शिक्षा बोर्ड के पास डिजिटल काॅपी है, जबकि अधिकतर दस्ती तौर पर रखे गए हैं।
 इन सर्टिफिकेटों को स्कैन कर डिजी लॉकर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने एक प्रपोजल बना कर प्रदेश सरकार को भेजा है। ऐसे में अगर यह प्रपोजल सिरे चढ़ता है तो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से पासआउट हुए अभ्यर्थियों को अपने सर्टिफिकेट डिजी लॉकर पर डिजिटल रूप में मिलेंगे।

 

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000