नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- जनता चुनाव में बताएगी सरकार को उसकी हकीकत – भारत केसरी टीवी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- जनता चुनाव में बताएगी सरकार को उसकी हकीकत

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*जयराम बोले, चुनावों में जनता देगी जवाब, मतदान को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर कसा तंज*

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार पर पंचायत चुनावों को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी। सोलन में नेता प्रतिपक्ष ने सवरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अफसरशाही समझ ले कि जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाता है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को सोलन आने का न्योता देते हुए कहा कि यहां भी आकर देख लें, जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने अधिकारियों को भी दो टूक संदेश देते हुए कहा कि अफसरशाही समझ ले कि सरकार का समय बहुत कम बचा है। अधिकारी किसी राजनीतिक दबाव में आने के बजाय निष्पक्षता से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को भी दो टूक संदेश देते हुए कहा कि अफसरशाही समझ ले कि सरकार का समय बहुत कम बचा है। अधिकारी किसी राजनीतिक दबाव में आने के बजाय निष्पक्षता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का कत्र्तव्य सही को सही और गलत को गलत कहना है। यदि कोई अधिकारी दबाव में काम करेगा, तो उसे जनता के सामने जवाब देना पड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बन चुका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000