स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, 2,200 जेबीटी-टीजीटी होंगे नियुक्त – भारत केसरी टीवी

स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, 2,200 जेबीटी-टीजीटी होंगे नियुक्त

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए आज समय के अनुसार बदलाव की जरूरत है। गुरुवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कहा, करीब 2,200 जेबीटी और टीजीटी की बैचवाइज भर्ती जल्द की जा रही है। शिक्षकों की तैनाती के लिए पैरामीटर तय किए गए हैं। राज्य में बिना शिक्षक प्रतिनियुक्ति के आधार पर 350 स्कूल चल रहे हैं। 3,200 स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे हैं। इन स्कूलों में नवनियुक्त शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी।

Advertisement
हमीरपुर भर्ती आयोग के माध्यम से जेबीटी और टीजीटी की सीधी भर्ती भी जल्द शुरू होगी। वहीं, स्कूल प्रवक्ताओं के 585 पद भरे जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्री नर्सरी टीचरों की भर्ती के लिए सरकार ने 6,100 पद मंजूर किए हैं। भर्ती केंद्र के निर्देशानुसार होगी। दो वर्ष का कोर्स करने वाले भर्ती में शामिल होंगे। एनसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थानों से कोर्स करने वालों को ही भर्ती में शामिल किया जाएगा।

Advertisement

जल्द ही भर्ती शुरू की जाएगी। पूर्व सरकार के समय से प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती लटकी है। रोहित ठाकुर ने कहा, नेता विपक्ष की सोच हर चीज में राजनीति से प्रेरित है। बच्चों को पीने के पानी के लिए बोतलें देने का फैसला सरकार का है। अगर नेता विपक्ष को मामले में भ्रष्टाचार नजर आ रहा है तो तथ्य देने चाहिए। तथ्यों पर आधारित जानकारी उपलब्ध कराएंगे तो सरकार जांच भी करवाएगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000