ठाकुर राम लाल ने रखी प्रदेश के विकास की मजबूत नींव – रोहित ठाकुर – भारत केसरी टीवी

ठाकुर राम लाल ने रखी प्रदेश के विकास की मजबूत नींव – रोहित ठाकुर

ब्रह्मू राम सरेना मुख्य सम्बादाता शिमला, 06 जुलाई, 2024
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज स्वर्गीय ठाकुर राम लाल की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जुब्बल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ठाकुर राम लाल ने कठिन परिस्थितियों के दौर में इस क्षेत्र का नेतृत्व कर विकास की मजबूत नींव प्रदान की है। उन्होंने कहा कि ठाकुर राम लाल ने बागवानी की दृष्टि से भी क्षेत्र के लोगों को प्रोत्साहित किया, जिसकी बदौलत आज जुब्बल-नावर-कोटखाई में सबसे सम्पन्न गांव विराजमान हैं।
उन्होंने कहा कि ठाकुर राम लाल ने इस विधानसभा क्षेत्र का नौ मर्तबा नेतृत्व किया है, जिसमें से वह राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री भी रहे हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि किसान एवं आम परिवार से निकला व्यक्ति सर्वोच्च पद पर आसीन हुआ।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर राम लाल द्वारा दिखाए गए रास्ते पर आज कार्य किया जा रहा है ताकि इस विधानसभा क्षेत्र को विकास का नया स्वरूप प्रदान किया जा सके। उनके दिखाए गए रास्ते पर हम सभी को आगे चलना है ताकि इस विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज यहां ठाकुर राम लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी मूर्ति लगाने की मांग रखी गयी है। इस विषय पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आवश्यक रूप से बात की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने ठाकुर राम लाल की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, अध्यक्ष हिमफैड भीम सिंह झौटा, जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.0.

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000