*इतिहास की 18 जून:(2023-24) तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*।।”निर्जलाएकादशीव्रत”।।*
*इतिहास की 18 जून:(2023-24) तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक :👉*
*📜 18 जून:(2024)*
*।।”मंगलवार”।।*
*🏚नई दिल्ली अनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1946*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2081*
*🇮🇳मास-*ज्येष्ठ।*
*🌓पक्ष-*शुक्लपक्ष।*
*🗒तिथि-*एकादशी – 06:26 तक।**
*🗒पश्चात्-*द्वादशी।*
*🌠नक्षत्र-*स्वाति-15:56 तक।*
*🌠पश्चात्-*विशाखा।*
*💫करण-*विष्टि-06:26 तक।*
*💫पश्चात्-*बव.।*
*✨योग-*शिव-21:38तक।*
*✨पश्चात्-*सिद्ध।*
*🌅सूर्योदय-*05: 23बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*19: 21बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*15: 58बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-*तुला – दिनरात।*
*🌞सूर्यायण -*उत्तरायण।*
*🌞गोल-*उत्तरगोल।*
*💡अभिजित-*11:54 से 12: 50बजेतक।*
*🤖राहुकाल-*15:51 से 17: 36बजे तक।*
*🎑ऋतु-*ग्रीष्म।*
*⏳दिशाशूल-*उत्तर।*
*✍”विशेषतिथि”:👉*
*🔅आज मंगलवार को:👉 ज्येष्ठ सुदी एकादशी 06:26 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , निर्जला एकादशी व्रत (सभी के लिए) , भीमसेनी एकादशी , चीनी – पानी – स्वर्णादि दान , भागवत एकादशी , श्री श्यामबाबा जागरण , काशी के दशाश्वमेध घाट से श्री विश्वनाथ मंदिर तक कलश यात्रा एवं दर्शन – पूजन , त्रिपुष्कर योग 15:57 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 06:26 तक, श्री रूकमणी विवाह ( उड़ीसा ) , श्री गायत्री जयंती ( ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी ) , भगवान श्री सुपार्श्वनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी) , झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस , श्री मिल्खा सिंह स्मृति दिवस , रोमानियाई भौतिक विज्ञानी श्तेफ़ानिया मॉरेचिनानू जयन्ती , महान जून विद्रोह दिवस मणिपुर ( Great June Uprising/Unity Day MANIPUR ) , गोआ क्रान्ति दिवस , विश्व सतत पाक कला दिवस ( Sustainable Gastronomy Day ) , अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day) , ऑटिस्टिक प्राइड डे (Autistic Pride Day)।*
*🔅कल बुधवार को: 👉 ज्येष्ठ सुदी द्वादशी 07:29 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत।*
*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”अनालोक्य व्ययं कर्ता*
*ह्यनाथः कलहप्रियः।*
*आतुरः सर्वक्षेत्रेषु*
*नरः शीघ्रं विनश्यति”।।*
*भावार्थ:👉*
*”बिना सोचे समझे खर्च करने वाला, कोई सहायक न होने पर भी लड़ाई करने वाला और प्रत्येक कार्य में शीघ्रता (जल्दबाजी ) करने वाला शीघ्र नष्ट हो जाता है”।*
🌹
*18 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1576 – महाराणा प्रताप और मुगल शासक अकबर के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1802 – जीए लांग को वियतनाम में गुयेन वंश के पहले सम्राट के रूप में ताज पहनाया गया।
1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।
1815 – वाटरलू की जंग में नेपोलियन की सेना ने ब्रिटेन को हराया।
1817 – लंदन स्थित टेम्स नदी पर बना वाटरलू ब्रिज खोला गया।
1837 – स्पेन ने नया संविधान अपनाया।
1842 – एक प्राथमिक स्कूल प्रणाली स्वीडन में शुरू की गयी।
1858 – झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेज सेना के साथ लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुईं।
1887 – पुनर्बीमा संधि पर जर्मनी और रूस ने हस्ताक्षर किया।
1894 – सबसे पहले रोसेबेर्री युगांडा एक ब्रिटिश संरक्षण घोषित किया गया।
1897 – क्योटो विश्वविद्यालय ओफ्फिसिएल्लेमेंट जापान में स्थापित किया गया।
1913 – 1913 में अरब कांग्रेस खुली, जिसके दौरान अरब राष्ट्रवादियों ने ओटोमन साम्राज्य के तहत वांछित सुधारों पर चर्चा की।
1941 – तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1946 – डॉ़ राममनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन से आजादी के लिए पहला सत्याग्रह आंदाेलन शुरू हुआ।
1956 – हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।
1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज का जहाज खुले मैदान में गिरा।
1979 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा ‘साल्ट-द्वितीय’ समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
1980 – शकुंतला देवी ने दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया।
1987 – एम. एस. स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला।
1997 – कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
1999 – 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
1999 – लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर।
2001 – पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
2004 – चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।
2004 – दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
2008 – केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की।
2008 – भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए।
2008 – फ़ार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया।
2008 – वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।
2017- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।
2019 – इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने एक पारी में 17 छक्के लगाकर रोहित, गेल और डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा , चौके-छक्कों से 80% रन बनाए।
2019 – फेसबुक ने लिब्रा नामक एक डिजिटल मुद्रा की घोषणा की है जो दुनिया भर में अपने अरबों उपयोगकर्ताओं को वित्तीय लेनदेन करने की अनुमति देगा।
2020 – कर्नाटक सरकार द्वारा समूचे राज्य में Mask Day या मास्क दिवस मनाया गया।
2020 – 19 वां महान जून विद्रोह दिवस(Great June Uprising/Unity Day) मणिपुर के केकरूपत में मनाया गया।
2021 – एंटोनियो गुटेरस संयुक्त राष्ट्रसंघ के पुनः अध्यक्ष नियुक्त हुए।
2021 – अदन की खाड़ी में पहला भारतीय नौसेना-यूरोपीय संघ नौसैनिक बल (EUNAVFOR) अभ्यास शुरु हुआ।
2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कारते परवान पर आतंकियों ने हमला किया।
2022 – प्रधानमंत्री ने वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में भाग लिया व विभिन्न विकास परियोजनाओं के सहित मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना और पोषण सुधा योजना शुरू की।
2023 – गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने आगामी 37वें राष्‍ट्रीय खेलों का शुभंकर ‘मोगा’ जारी किया
2023 – बैडमिंटन में सात्‍विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने इं‍डोनेशिया ओपन के पुरूष डबल्‍स का खिताब जीतकर इतिहास रचा।
2023 – गीता प्रेस गोरखपुर को वर्ष 2021 के गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
2023 – अमेरिका के शिकागो में एक पार्किंग स्थल पर गोलीबारी में एक की मौत व और कम से कम 28 अन्य घायल हुए।
*18 जून को जन्मे व्यक्ति:👉*
1817 – जंगबहादुर – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री।
1852 – सी. विजय राघवा चारियर – प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
1861 – बाबू देवकीनन्दन खत्री – हिंदी के प्रथम तिलिस्मी लेखक थे। उन्होने चंद्रकांता, चंद्रकांता संतति, काजर की कोठरी, नरेंद्र-मोहिनी, कुसुम कुमारी, वीरेंद्र वीर, गुप्त गोदना, कटोरा भर, भूतनाथ जैसी रचनाएं की।
1887 – अनुग्रह नारायण सिन्हा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
1892 – रोमानियाई भौतिक विज्ञानी श्तेफ़ानिया मॉरेचिनानू का जन्म रोमानिया में हुआ।
1899 – दादा धर्माधिकारी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
1921 – पी. वेंकटसुब्बैया – बिहार और कर्नाटक के राज्यपाल रहे।
1931 – फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो – ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति।
1931 – के एस सुदर्शन – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
1958 – होमी डैडी मोतीवाला – नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।
1987 – इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का बर्मिंघम में जन्म हुआ।
1992 – गोड्डेटी माधवी 2019 चुनाव में लोकसभा की सदस्या बनी।
*18 जून को हुए निधन:👉*
1858 – रानी लक्ष्मीबाई – मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगना थीं।
1974 – जॉर्जी ज़ुकोव – सोवियत संघ के रक्षामंत्री थे।
1974 – सेठ गोविन्द दास – सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार थे।
1993 – युधवीर सिंह – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, जानेमाने राजनीतिज्ञ और होम्योपैथी के चिकित्सक थे।
2002 – नसीम बानो – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2009 – अली अकबर ख़ाँ – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
2012 – अरुण प्रकाश – भारतीय साहित्यकार ।
2020 – मशहूर मलयालम निर्देशक के आर सचिदानंदन का निधन, दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।
2021 – विश्वप्रसिद्ध एथलीट , प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह (फ्लाइंग सिक्ख ) का 91 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – टॉलीवुड कोरियोग्राफर राकेश मास्टर (53) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी राजनीतिक स्तंभकार, सलाहकार और टिप्पणीकार मार्क स्टीफन शील्ड्स (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी व्यवसायी और इंजीनियर रिचर्ड स्टॉकटन रश [III] (61) का निधन हुआ।
2023 – खालिस्तान आंदोलन से जुड़े एक भारतीय मूल के कनाडाई सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर (45) की हत्या हुई।
2023 – टेरेसा टेलर, बटहोल सर्फर्स ड्रमर और ‘स्लैकर’ स्टार, का 60 वर्ष की आयु में निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
*18 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🔅 श्री रूकमणी विवाह ( उड़ीसा )।
🔅 श्री गायत्री जयंती ( ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी )।
🔅 भगवान श्री सुपार्श्वनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी)।
🔅 झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस।
🔅 श्री मिल्खा सिंह स्मृति दिवस।
🔅 रोमानियाई भौतिक विज्ञानी श्तेफ़ानिया मॉरेचिनानू जयन्ती।
🔅 महान जून विद्रोह दिवस मणिपुर ( Great June Uprising/Unity Day MANIPUR )।
🔅 गोआ क्रान्ति दिवस।
🔅 विश्व सतत पाक कला दिवस ( Sustainable Gastronomy Day )।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day)।
🔅 ऑटिस्टिक प्राइड डे (Autistic Pride Day)।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि संपूर्ण सत्य तो परमात्मा ही हैं।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी।🌻
*”पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार, नई दिल्ली=७६,
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*

Advertisement

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000