जयराम ठाकुर का आरोप — आपदा प्रभावितों के बीच फिर दोहराए गए झूठे दावे, प्रॉपर्टी डीलरों के हाथ बेची जा रही जमीनें – भारत केसरी टीवी

जयराम ठाकुर का आरोप — आपदा प्रभावितों के बीच फिर दोहराए गए झूठे दावे, प्रॉपर्टी डीलरों के हाथ बेची जा रही जमीनें

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष का आरोप, कस्टमाइज्ड पैकेज से उद्योग लाने के बजाय प्रॉपर्टी डीलर मित्रों के जरिए बेची जा रही जमीन
विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर बार की तरह इस बार भी मंडी के पड्डल ग्राउंड में आपदा प्रभावितों के बीच अपने पुराने झूठे वादों और दावों की नदी बहाई, लेकिन प्रदेश के लोग सब कुछ जानते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी मीडिया के माध्यम से बहुत सारे ऐसे लोग सामने आए, जिनका सब कुछ बर्बाद हो गया और उन्हें सरकार द्वारा कुछ नहीं दिया गया। इस तरीके की शिकायतों का मुख्यमंत्री संज्ञान लें और जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित करें।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन जमीनों पर इंडस्ट्री लगाकर प्रदेश की आय बढ़ाई जा सकती थी और प्रदेश में रोजगार का सृजन किया जा सकता था, उन्हें मुख्यमंत्री के प्रॉपर्टी डीलर मित्र बेचने की डील कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के धबेहड़ में आयोजित समर क्रिकेट कप-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों द्वारा उनका भविष्य स्वागत किया गया।

Advertisement

#JaiRamThakur #LeaderOfOpposition #HimachalPolitics #DisasterRelief #CMClaims #PropertyDealers #Mandi #Saraj #PoliticalAttack #CricketCup2025

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000