माँ शूलिनी मेला-2024 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 12 से 14 जून तक – भारत केसरी टीवी

माँ शूलिनी मेला-2024 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 12 से 14 जून तक

ब्रह्मू राम सरेना सोलन दिनांक 05.06.2024

Advertisement

माँ शूलिनी मेला-2024 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। यह जानकारी आज यहां मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि हिमाचल के लोक कलाकारों के ऑडिशन की तिथि 12 जून से 14 जून, 2024 तक निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए कलाकारों को 11 जून, 2024 तक आवेदन करना होगा। आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला भाषा अधिकारी सोलन के कार्यालय में किया जा सकता है। आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी किया जा सकेगा। स्थानीय एवं विभिन्न ज़िलों के लोक कलाकार अथवा सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति के लिए आवेदन ई-मेल adm-sol-hp@nic.in तथा dlosolan39@gmail.com पर कर सकते हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000