312 अंग्रेजी अध्यापकों की CBT परीक्षा 3 अप्रैल को, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद बढ़कर 508 – भारत केसरी टीवी

312 अंग्रेजी अध्यापकों की CBT परीक्षा 3 अप्रैल को, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद बढ़कर 508

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल अंग्रेजी अध्यापकों के 312 पदों के लिए सीबीटी परीक्षा का शेड्यूल जारी, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद बढ़े

Advertisement

राज्य चयन आयोग ने अंग्रेजी अध्यापक (पोस्ट कोड 26002) के पदों को भरने के लिए सीबीटी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अंग्रेजी अध्यापक (पोस्ट कोड 26002) के पदों को भरने के लिए सीबीटी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा तीन अप्रैल को आयोजित की जाएगी। आयोग के मुताबिक, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किए जाएंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस से भेजी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अंग्रेजी अध्यापक के 312 पद भरे जाने हैं। इनमें सामान्य श्रेणी के 112, ईडब्ल्यूएएस के 40, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के चार, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एससी (यूआर) के 62, ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के दो, ओबीसी (यूआर) के 50, ओबीसी (बीपीएल) के 12, एसटी(यूआर) के 12 और एसटी (बीपीएल) के चार पद शामिल हैं। राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि अंग्रेजी अध्यापक के पदों के लिए सीबीटी परीक्षा का आयोजन तीन अप्रैल को किया जाएगा। इन पदों के लिए 3119 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 118 पद बढ़े, अब 508 पदों पर भर्ती

राज्य चयन आयोग की ओर से अब असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 508 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले असिस्टेंट स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड 26004) के 390 पद भरे जाने थे। अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय से 118 पद और स्वीकृत किए गए हैं। ये 118 अतिरिक्त पद असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के हैं। कुल पदों में सामान्य के 185, ईडब्ल्यूएएस के 64, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के छह, एससी (यूआर) के 101, एससी (बीपीएल) के 19, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के चार, एसटी (यूआर) के 19, एसटी (बीपीएल) के छह, ओबीसी (यूआर) के 83, ओबीसी (बीपीएल) के 19 और ओबीसी के (डब्ल्यूएफएफ) के दो हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 118 पद और जोड़े गए हैं और अब 508 पदों पर भर्ती होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000