हिमाचल: जगत नेगी बोले- वन मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए विशेष नीति करेंगे तैयार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल: जगत नेगी बोले- वन मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए विशेष नीति करेंगे तैयार

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि वन मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार विशेष नीति तैयार करेगी। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में वन मित्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने कहा कि हिमाचल में जंगलों के संरक्षण और इनको आग से बचाने के लिए सरकार ने वन मित्रों की भर्ती की है।

Advertisement

 

Advertisement

इसी तर्ज पर किन्नौर जिले में भी 62 वन मित्रों को भर्ती किया गया है।  उन्होंने कहा कि इस नीति से वन मित्रों को आगे बढ़ने और प्रतिभा निखारने का भी अवसर मिलेगा।

किन्नौर जिला मुख्यालय में वन मित्रों के लिए वन विभाग की ओर से सात दिवसीय इंट्रेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  उन्होंने किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात हुए 62 वन मित्रों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वन मित्रों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मंत्री जगत ने बताया कि सरकार वन मित्रों के लिए विशेष नीति तैयार करेगी। यह नीति उनके भविष्य को सुरक्षित मददगार साबित होगी। इससे पहले वन मंडल अरविंद कुमार ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर वन अधिकारी, एसीएफ, बीओ और वन रक्षक

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000