अभ्यर्थियों को राहत; 1,423 पदों की भर्ती में दो साल की आयु छूट, आयोग को मिली लिखित मंजूरी – भारत केसरी टीवी

अभ्यर्थियों को राहत; 1,423 पदों की भर्ती में दो साल की आयु छूट, आयोग को मिली लिखित मंजूरी

हिमाचल सरकार ने राज्य चयन आयोग की सिफारिश पर बड़ी राहत देते हुए 80 पोस्टकोड के तहत पूर्व में विज्ञापित 1,423 पदों की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट प्रदान कर दी है। इस बाबत कार्मिक विभाग से आयोग को लिखित मंजूरी प्राप्त हो गई है। आयु में छूट मिलने से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो पिछले कई वर्षों से इन भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं।ये पद पूर्व सरकार के कार्यकाल में विज्ञापित किए गए थे, लेकिन भर्ती प्रक्रिया ढाई साल से लंबित है। अब आयोग ने राज्य सरकार से पोस्टकोड की परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति मांगी है। सरकार की ओर से निर्णय लिया जाएगा कि विभिन्न विभागों में भरे जाने वाले इन पदों को नए भर्ती नियमों के तहत भरा जाएगा या भंग हो चुके आयोग की ओर से जारी विज्ञापन को अंतिम माना जाएगा।

Advertisement

 

Advertisement

अभी सरकार की ओर से यह फैसला भी नहीं लिया गया है कि अभ्यर्थियों से कितना आवेदन शुल्क वसूल किया जाएगा। ऐसे में अभी तक ढाई साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का रास्ता साफ नहीं हो सका है। सरकार के निर्णय के बाद ही चयन आयोग भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। हालांकि, जिन विभागों, निगमों और बोर्डों में ये पद भरे जाने हैं, उनसे भरे जाने वाले पदों की संशोधित संख्या आयोग ने मांग ली है।

 

सरकार ने 1,423 पदों की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट दे दी है। भर्ती प्रक्रिया के आयोजन को लेकर प्रक्रिया जारी है- विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000