हिमाचल को मिड-डे मील के लिए पौने 18 करोड़ जारी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल को मिड-डे मील के लिए पौने 18 करोड़ जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील) के तहत केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 17 करोड़ 75 लाख 87 हजार रुपये का बजट जारी किया है। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पिछले कई महीनों से उधारी में चल रहे मिड-डे मील की सामग्री लागत को लेकर बड़ी राहत मिली है।

 

अब शिक्षकों को मिड-डे मील संचालन के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। केंद्र सरकार द्वारा यह राशि 90:10 के अनुपात में जारी की गई है। प्रदेश सरकार ने पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से बजट सीमा आवंटित कर दी है।

 

निदेशालय स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) द्वारा सभी उपनिदेशकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी व प्राइमरी छात्रों के लिए 6.78 रुपये प्रति छात्र प्रतिदिन तथा अपर प्राइमरी के लिए 10.17 रुपये प्रति छात्र प्रतिदिन सामग्री लागत तय की गई है।#MidDayMeal #EducationNews #Himachal

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000