कंगना रनौत ने क्यों कहा- “मुझे खेद है अपने शब्द वापस लेती हूं”, पार्टी के किनारा करने के बाद आया बयान – भारत केसरी टीवी

कंगना रनौत ने क्यों कहा- “मुझे खेद है अपने शब्द वापस लेती हूं”, पार्टी के किनारा करने के बाद आया बयान

शिमला। “अगर मैंने अपने शब्दों और सोच से किसी को निराश किया है तो मुझे खेद रहेगा। मैं अपने शब्द वापस लेती हूं”. ये बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का सबसे ताजा बयान है. सवाल है कि आखिर कंगना ने ऐसा क्या कहा था कि उन्हें अपने शब्द वापस लेने के साथ-साथ खेद जताना पड़ रहा है। हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत बैकफुट पर क्यों हैं?

Advertisement

बीजेपी ने फिर किया कंगना से किनारा
गौरतलब है बीते एक महीने में दूसरी बार कंगना रनौत के बयान से बीजेपी ने किनारा कर लिया है. दरअसल बीते दिनों कंगना ने कृषि कानूनों को फिर से वापस लाने की वकालत करते हुए कहा था कि “किसानों के हित के लिए कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। इसके लिए किसानों को ही आगे आना पड़ेगा।”

Advertisement

कंगना के इस बयान को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ये बयान कंगना रनौत का व्यक्तिगत बयान है और भारतीय जनता पार्टी की ओर से ना कंगना रनौत ऐसा कोई बयान देने के लिए अधिकृत हैं और ना ही उनका बयान जो पार्टी की सोच है तीन कृषि कानूनों को लेकर उसको दर्शाता है. इसलिये उस बयान का हम खंडन करते हैं।”

Advertisement

कंगना ने जताई थी विवाद होने की आशंका
दरअसल कृषि कानून वापस लाने की पैरवी करते हुए कंगना ने कहा था कि “हो सकता है ये विवादित बयान हो लेकिन किसान हमारे देश के विकास का प्रमुख हिस्सा हैं. केवल कुछ एक राज्यों ने इन कृषि कानूनों को लेकर आपत्ति जताई थी। मैं किसानों से हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि इन कृषि कानूनों को वापस लाने के लिए वह खुद आगे आएं और इनकी मांग करें।”

Advertisement

पार्टी ने किया किनारा तो कंगना ने जताया खेद
पार्टी के किनारा करने के बाद कंगना रनौत ने बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया के बयान को लेकर अपने X हैंडल पर लिखा कि “बिल्कुल, किसान कानूनों पर मेरे विचार निजी हैं और वे उन विधेयकों पर पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं”

इसके बाद कंगना रनौत ने 1 मिनट 8 सेकेंड का वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि “बीते कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे कृषि कानूनों पर कुछ सवाल किए थे. मैंने ये सुझाव दिए कि किसानों को कृषि कानून वापस लाने का पीएम मोदी से निवेदन करना चाहिए. मेरी इस बात से बहुत सारे लोग निराश हैं। जब कृषि कानून लाए गए थे तो बहुत सारे लोगों ने उनका समर्थन किया था लेकिन बड़ी ही संवेदनशीलता और सहानुभूति से हमारे प्रधानमंत्री ने वो कानून वापस ले लिये थे। ये हम सब कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि हम उनके शब्दों की गरिमा रखें। मुझे ये बात भी ध्यान रखनी होगी कि मैं अब एक कलाकार नहीं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं और मेरे ओपिनियन अपने नहीं होने चाहिए, वो पार्टी का स्टैंड होना चाहिए. अगर मैंने अपने शब्दों और सोच से किसी को निराश किया है तो मुझे खेद रहेगा. मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।”

पार्टी पहले भी कर चुकी है किनारा
दरअसल ये पहली बार नहीं है जब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांसद कंगना रनौत के बयान से किनारा किया हो। करीब एक महीने पहले भी कृषि कानूनों को लेकर दिए गए एक बयान पर बीजेपी ने उनके बयान से असहमति जताई थी और नीतिगत विषयों पर ना बोलने और इस तरह के बयान ना देने की हिदायत भी दी थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000