ग्राम पंचायत वासनी में साल की आखरी ग्राम सभा हुई आयोजित, विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा – भारत केसरी टीवी

ग्राम पंचायत वासनी में साल की आखरी ग्राम सभा हुई आयोजित, विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

सिरमौर। प्रदेश भर की प्रत्येक पंचायत में आज साल की आखरी ग्राम सभा की बैठक का आयोजन हो रहा है। उसी दिशा में ग्राम पंचायत वासनी में भी आज आखरी ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट बनाया गया।साल की इस आखरी ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधि, प्रधान उप प्रधान ,वार्ड मेंबर के साथ 75ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement

जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान संजीव तोमर ने बताया की साल की इस आखरी ग्राम सभा की बैठक में साल भर पंचायत में हुए विकास कार्यों पर चर्चा हुई, और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट भी बनाया गया।
उन्होंने बताया की इस साल ग्राम पंचायत वासनी में विकास कार्यों पर 74लाख खर्च किए गए , और अगले साल 1करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया।उनका कहना है की हमारी पंचायत में विकास कार्य लगातार जारी है विकास एक निरंतर प्रक्रिया है ।और हर घर तक पक्का रास्ता ,हर घर सड़क ,हर घर जल ,पक्के मकान का कार्य इस समय गति पर है।

Advertisement

इसके साथ ही पंचायत में आज स्वछता पखवाड़े के तह​त स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और पंचायत परिसर के आसपास सफाई की गई,प्रत्येक पंचायत प्रतिनिधि ने अपने वार्ड और पंचायत को साफ स्वच्छ रखने की शपत भी ली और हमारी पंचायत के लिए यह गर्व की बात है की स्वच्छता के साथ हमारी पंचायत ब्लॉक लेवल में विकास कार्यों में भी अवल नंबर पर है सभी के सहयोग से ही हमारी पंचायत में विकास की गति दोगुना हो गई।

Advertisement

 

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000