कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 14 मुहाल क्षेत्रों में सडक़ निर्माण-भूमि अधिग्रहण की पैमाइश शुरू – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 14 मुहाल क्षेत्रों में सडक़ निर्माण-भूमि अधिग्रहण की पैमाइश शुरू

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की बहुप्रतीक्षित परियोजना को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट विस्तार के अंतर्गत 14 मुहाल क्षेत्रों में प्रस्तावित 12 मीटर चौड़ी सडक़ के निर्माण तथा पूर्व सर्वेक्षण के दौरान छूट गए खसरा नंबरों की पुन: पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे एयरपोर्ट विस्तार योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्त्वपूर्ण प्रगति मानी जा रही है। क्रैडल टीम के समन्वयक रंजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि एयरपोर्ट भूमि समाहर्ता उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कांगड़ा इशांत जसवाल एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) शाहपुर डा. गणेश ठाकुर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के अंतर्गत पहले की गई पैमाइश में जिन खसरा नंबरों को शामिल नहीं किया जा सका था, उनकी पुन: पैमाइश की जा रही है। इसके साथ ही एयरपोर्ट तक बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रस्तावित 12 मीटर चौड़ी सडक़ के निर्माण हेतु आवश्यक भूमि अधिग्रहण संबंधी सर्वेक्षण भी आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुहाल जुगैहड़, रछियालू, कियोड़ी तथा अन्य प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान भूमि की सीमाओं का निर्धारणए प्रभावित परिसंपत्तियों का आकलन तथा आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

परियोजना से जुड़े सर्वेक्षण कार्य में राजस्व विभाग के अलावा कृषि, उद्यान, वन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000