नेपाल के रास्ते भारत आया चीनी नागरिक, बिना वीजा 130 दिन मैक्लोडगंज में रहा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क – भारत केसरी टीवी

नेपाल के रास्ते भारत आया चीनी नागरिक, बिना वीजा 130 दिन मैक्लोडगंज में रहा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

नेपाल के रास्ते भारत आकर पहले कोलकाता गया था चीनी नागरिक, पड़ताल में जुटीं सुरक्षा एजैंसियां

Advertisement

 

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी में बिना भारतीय वैद्य वीजा ठहरने के आरोप में हिरासत में लिया गया चीनी नागरिक नेपाल के रास्ते आकर पहले कोलकाता गया था। इस बात का खुलासा पुलिस द्वारा चीनी नागरिक से की गई पूछताछ में हुआ है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पूछताछ में यह भी पता चला है कि भारत आने से पहले यह चीनी नागरिक मिस्र, आर्मेनिया, तुर्की, इंडोनेशिया, मलेशिया व थाइलैंड आदि देशों का भ्रमण कर चुका है। बिना वीजा करीब साढ़े तीन माह तक मैक्लोडगंज में रह रहे चीनी नागरिक की पड़ताल को सुरक्षा एजैंसियां भी सक्रिय होकर जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि सोमवार को धर्मशाला स्थित एसपी कार्यालय में चीनी व्यक्ति लू वेननियन पहुंचा था। चीनी भाषा में बात करने व हिंदी न समझ पाने के बाद इस बारे में मैक्लोडगंज थाना पुलिस को सूचित किया गया था।

इसके बाद प्रारंभिक तौर पर चीनी नागरिक कोई वैध दस्तावेज नहीं बता पाया था जबकि पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति से पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना पासपोर्ट प्रस्तुत कर अपने बारे में बताया था। इसके बाद यह पता चला था कि वह बिना भारतीय वीजा 130 दिनों से भारत में यहां ठहरा हुआ है। इसके बाद पुलिस द्वारा यह कृत्य विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14 के अंतर्गत दंडनीय अपराध मानते हुए चीनी नागरिक पर मामला दर्ज किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000