चमोली ब्रेकिंग : नाबालिगा से छेड़छाड़ के आरोपी की बिजनौर से गिरफ्तारी की खबर, लोगों में भारी गुस्सा, जगह जगह प्रदर्शन – भारत केसरी टीवी

चमोली ब्रेकिंग : नाबालिगा से छेड़छाड़ के आरोपी की बिजनौर से गिरफ्तारी की खबर, लोगों में भारी गुस्सा, जगह जगह प्रदर्शन

चमोली। नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले युवक को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे बिजनौर से गिरफ़्तार किया गया। बताया गया है कि पुलिस की अीम उसे लेकर कुछ ही देर में चमोली पहुंच जाएगी। उसे अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा।
आपको स्मरण करा दें कि पीड़िता के पिता ने बीती 31 अगस्त को नंदप्रयाग थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ 21 अगस्त को नंदानगर में सैलून की दुकान पर काम करने वाले मुस्लिम युवक ने छेड़खानी की। जब यह सब कुछ हुआ तो पिता यानी शिकायतकर्ता घर पर नहीं था। घटना के बाद से पीड़िता गुमसुम रहने लगी थी। कुछ दिनों बाद पिता घर आया तो बेटी ने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता पुलिस थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद इलाके में इस घटना को लेकर हंगामा हो गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने एक विशेष समुदाय के व्यक्ति की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की।

Advertisement

इस घटना का देर शाम उत्तराखंड के सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। सीएम धामी ने कहा कि महिलाओं की अस्मिता और सम्मान हमेशा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा किसी भी महिला या बेटी के साथ होने वाली अप्रिय घटना की वे निंदा करते हैं। सीएम ने कहा कि कानून प्राथमिकता के साथ अपराधी को सजा देगा, देवभूमि में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे।
अब खबर आ रही है कि पुलिस की एक टीम ने आरोपी को यूपी के बिजनौर जनपद में कहीं से गिरफ्तार कर लिया है। लोगों में विशेष समुदाय को लेकर आक्रोश है घटना के विरोध में आज गुस्साये व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। जिला मुख्यालय में भी बाजार बंद कर स्थानीय लोगों ने जुलूस निकाला। नंदानगर टैक्सी स्टैंड पर भी गुस्साए लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000