सोलन न्यूज : लगभग चार साल बाद इंदौर से पकड़ा गया भगोड़ा घोषित अपराधी – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : लगभग चार साल बाद इंदौर से पकड़ा गया भगोड़ा घोषित अपराधी

सोलन। जिला सोलन पुलिस द्वारा भगौड़े अपराधियों को पकड़ने के लिये छेड़े गए विशेष अभियान के तहत एक भगोड़े अपराधी को इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अभियान के तहत 30 अक्टूबर को थाना कण्डाघाट की पुलिस टीम ने एक भौगड़े अपराधी जम्मू के डोडा निवासी विकास कुमार उर्फ सुभाष को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया। जिस पर पुलिस थाना कण्डाघाट में अधीन धारा 209 बी०एन०एस० के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

उक्त आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना कण्डाघाट में एक महिला द्वारा मोबाइल के माध्यम से उसका पीछा करने व उसे आपत्तिजनक मेसेज भेजने का एक मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए गायब हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार —बार अपने ठिकाने बदल रहा था।

Advertisement

अदालत से आरोपी को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। अदालत ने उसे 21 दिसंबर 2020 को भगौडा अपराधी घोषित किया था। तब से ही पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।

Advertisement

सुभाष के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में जाँच जारी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000