भाजपा ने सेवा कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रदेश स्तर से चार टीमो का गठन किया – भारत केसरी टीवी

भाजपा ने सेवा कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रदेश स्तर से चार टीमो का गठन किया

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा/06/09/2025

Advertisement

• भाजपा पहले ही दिन से सभी स्थानों पर यथासंभव सेवा के कार्यों को अपने हाथ में लेकर कार्य कर रही है

Advertisement

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक अधिसूचना के माध्यम से कहा हिमाचल प्रदेश में गत दो सप्ताह से भारी बरसात के कारण पूरे प्रदेश के विभिन्न हिस्सो में जान-माल की हानि हुई है। भारतीय जनता पार्टी पहले ही दिन से सभी स्थानों पर यथासंभव सेवा के कार्यों को अपने हाथ में लेकर कार्य कर रही है। सेवा कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रदेश स्तर से चार टीमो का गठन किया गया है। पहली टीम नुकसान की जानकारी के आदान-प्रदान एवं राहत कार्य नियंत्रण कक्ष हेतु बनाई गई जिसमें प्रभारी प्रदेश सचिव संजय ठाकुर एवं सह प्रभारी सह कार्यालय सचिव प्रेम ठाकुर होंगे। दूसरी टीम जिला चम्बा में हुए नुकसान हेतु राहत कार्य देखेगी जिसके प्रभारी सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज एवं सह प्रभारी प्रदेश सचिव अमित ठाकुर होंगे। तीसरी टीम जिला कुल्लू में हुए नुकसान हेतु राहत कार्य देखेगी जिसके प्रभारी प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य एवं सह प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा होंगे। चौथी टीम शेष जिलों में हुए नुकसान हेतु राहत कार्य देखेगी जिसके प्रभारी पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, सह प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा और सह मीडिया संयोजक संजीव शर्मा होंगे। सभी सेवा एवं राहत कार्यों की निगरानी एवं देखरेख प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल स्वयं करेंगे।

Advertisement

कर्ण नंदा
मीडिया संयोजक
भाजपा हिमाचल प्रदेश

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000