भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का तीखा हमला – भारत केसरी टीवी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का तीखा हमला

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण देशविरोधी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कड़े निर्णय लिए हैं, वह पूरे देश की भावनाओं के अनुरूप हैं और आम जनमानस ने उनका जोरदार स्वागत किया है। सिंधु जल समझौते की समीक्षा हो, पाकिस्तान से हर प्रकार के संबंधों को समाप्त करने का निर्णय हो, या फिर भारत में अवैध रूप से रह रहे पाक नागरिकों को वापस भेजने की कार्यवाही—हर कदम राष्ट्रहित में है। लेकिन कांग्रेस नेताओं को इस पर पेट में मरोड़ उठ रही है।

Advertisement

डॉ. बिंदल ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर का रास्ता दिखाने की बात चली है, कांग्रेस नेताओं की हालत वैसी हो गई है जैसे उनके घर का कोई सदस्य पाकिस्तान भेजा जा रहा हो। यह वही कांग्रेस है जो हमेशा पाकिस्तान की भाषा बोलती रही है। जब भारत के वीर जवान शहीद होते हैं, तब इनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, लेकिन जब पाकिस्तान पर सख्ती होती है, तब इन्हें मानवता की दुहाई याद आती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के लोगों को पानी मिले या न मिले, इसकी कांग्रेस को कोई चिंता नहीं। लेकिन जैसे ही पाकिस्तान को जाने वाले पानी पर रोक की बात होती है, इन्हें बेचैनी घेर लेती है। देश के नागरिकों की निर्मम हत्याएं इन्हें अमानवीय नहीं लगतीं, लेकिन पाकिस्तान के साथ जल संधि तोड़ना इन्हें अमानवीय लगता है। ऐसी सोच सिर्फ कांग्रेस के नेताओं की हो सकती है—जो सत्ता के लिए देश की सुरक्षा से समझौता करने को तैयार हैं।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश को लेकर डॉ. बिंदल ने गंभीर चिंता जताई और कहा कि यहां भी अनेक अवैध पाकिस्तानी, बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या छद्म पहचान के साथ रह रहे हैं। यह देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस दिशा में त्वरित और कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को पूरे हिमाचल में अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर इन सभी घुसपैठियों को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

Advertisement

डॉ. बिंदल ने दो टूक कहा—देशद्रोहियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है और पाकिस्तानपरस्त मानसिकता को अब बेनकाब करना होगा। भाजपा राष्ट्र की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000