हिमाचल में 25 हजार से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड रद्द, सांसद Anurag Thakur का लोकसभा में बड़ा खुलासा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 25 हजार से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड रद्द, सांसद Anurag Thakur का लोकसभा में बड़ा खुलासा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल में 25 हजार से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड रद्द! लोकसभा में सांसद अनुराग ठाकुर का बड़ा खुलासा*

Advertisement

 

लोकसभा में उठाए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों के माध्यम से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, लक्षित व आर्थिक रूप से टिकाऊ बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे व्यापक सुधारों को प्रमुखता से सामने रखा। उन्होंने कहा कि राइटफुल टार्गेटिंग अभियान के तहत देशभर में बड़े पैमाने पर लाभार्थियों का सत्यापन किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी डेटाबेस के समन्वय से 8.51 करोड़ संदिग्ध या अपात्र लाभार्थियों की पहचान की गई। इनमें आयकर दायरे में आने वाले व्यक्ति, कंपनी निदेशक, मृतक, डुप्लीकेट व लंबे समय से राशन न लेने वाले लाभार्थी शामिल थे। उन्होंने बताया कि राज्यों द्वारा जमीनी सत्यापन के बाद 2.21 करोड़ अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाया गया, जबकि 2.64 करोड़ को पात्र पाया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सुनिश्चित करती है कि खाद्य सबसिडी का लाभ केवल वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य में 5,32,435 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 25,357 को हटाया गया और 55,324 को सत्यापन के बाद बरकरार रखा गया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्रवाई की गति अलग-अलग रही है, जोकि यह दर्शाती है कि इस दिशा में और अधिक सक्रियता की आवश्यकता है,

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000