हिमाचल में 18 हजार शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0, सरकारी कार्यालयों में भी लागू होंगे सख्त नियम – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 18 हजार शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0, सरकारी कार्यालयों में भी लागू होंगे सख्त नियम

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

 

शिमला,  हिमाचल प्रदेश में युवाओं को तंबाकू और निकोटीन की लत से बचाने के लिए तंबाकू मुक्त युवा अभियान (TFYC) 4.0 शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को शिमला में अंतर-विभागीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर चर्चा हुई। यह 60 दिवसीय अभियान युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, तंबाकू सेवन रोकने और इसकी लत से जूझ रहे लोगों को इसे छोड़ने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित रहेगा।

 

बैठक में बताया गया कि पिछले अभियान में हिमाचल प्रदेश को बेहतर प्रदर्शन करने वाले बड़े राज्यों में शामिल किया गया था। इस बार अभियान के तहत प्रदेश के करीब 18 हजार शिक्षण संस्थानों को कवर किया जाएगा। साथ ही शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने, तंबाकू मुक्त गांवों को बढ़ावा देने और कोटपा (COTPA) अधिनियम 2003 तथा PECA 2019 को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया जाएगा।

 

बैठक में सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और विज्ञापनों के माध्यम से तंबाकू उत्पादों के प्रचार पर चिंता जताई गई। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह का प्रचार युवाओं को तंबाकू के प्रयोग की ओर आकर्षित कर सकता है और उन्हें नशे की लत का शिकार बना सकता है। इससे निपटने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

 

अभियान के तहत सभी सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाया जाएगा। यहां अनिवार्य चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे और भवनों के प्रवेश द्वार पर तंबाकू निस्तारण बॉक्स स्थापित किए जाएंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को क्यूआर कोड के माध्यम से ‘तंबाकू निषेध शपथ’ भी दिलाई जाएगी।

 

इसके अलावा स्वच्छता रथों, सामुदायिक रेडियो, एफएम चैनलों और दूरदर्शन के माध्यम से तंबाकू विरोधी संदेश और जागरूकता गीत प्रसारित किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष जांच अभियान चलाकर निर्धारित 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित की जाएगी।

 

बैठक में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को प्रदेश में चल रहे एंटी-चिट्टा अभियान के साथ जोड़ने का भी निर्णय लिया गया, ताकि नशे और लत के खिलाफ चल रहे प्रयासों को और मजबूत किया जा सके।

 

इस दौरान सभी विभागों, जिला प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों और प्रवर्तन एजेंसियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया गया, ताकि युवा पीढ़ी को तंबाकू और निकोटीन की लत से सुरक्षित रखा जा सके।

 

बैठक में स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार, मिशन निदेशक एनएचएम प्रदीप ठाकुर, स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. गोपाल बेरी, विभिन्न जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000